उत्तराखण्ड : बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दे रही भाजपा महिला मोर्चा


शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पहले ही फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। 5000 रुपये की दूसरी किस्त लेते समय निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पहले ही फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। 5000 रुपये की दूसरी किस्त लेते समय निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
25 नवंबर , सीतामढ़ी (सीतामढ़ी, बिहार) : जिले में निगरानी विभाग (विजिलेंस) की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुधवार को डुमरा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में निगरानी विभाग की टीम ने समाहरणालय के सामने जाल बिछाकर एक युवक को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरा थाना में तैनात चौकीदार हरिश्चंद्र पासवान के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि चोरी के एक मामले में कार्रवाई और राहत दिलाने के नाम पर बाजीतपुर गांव निवासी सोनू चंद्रवंशी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पहले ही फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। इसके बाद शेष 5 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेते समय निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद मामले में कथित रिश्वतखोरी के नेटवर्क और चौकीदार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
Caption : शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पहले ही फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। 5000 रुपये की दूसरी किस्त लेते समय निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







