मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का लगा आरोप, फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा; मुस्तफाबाद में जालसाजी की निष्पक्ष जांच की मांग


देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में चल रहे 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF 2026) के दरवाजे आज यानी 19 नवंबर से आम जनता के लिए खुल गए हैं। शुरुआती पांच दिन (14 से 18 नवंबर) केवल बिजनेस विजिटर्स के लिए आरक्षित रहने के बाद, अब 19 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आम दर्शक, परिवार और छात्र इस भव्य मेले का आनंद ले सकेंगे। इस बार ट्रेड फेयर की थीम 'विकास और विरासत' (Vikas aur Virasat) रखी गई है। 17 हॉल्स में फैले इस मेले में 32 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और 11 देशों के 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। अगर आप भी ट्रेड फेयर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले टिकट की कीमत, एंट्री गेट, पार्किंग और हॉल से जुड़ी हर जरूरी जानकारी यहां पढ़ लें इस बार ट्रेड फेयर में युवाओं, छात्रों और भावी उद्यमियों (Entrepreneurs) के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हॉल नंबर 14 के प्रथम तल पर 'हॉल ऑफ इंस्पिरेशन' (Hall of Inspiration) बनाया गया है, जहां देशभर के करीब 600 स्टार्टअप्स अपने नए इनोवेशन और तकनीकी मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं। यहां छात्रों को डीप टेक्नोलॉजी, ड्रोन, रोबोटिक्स, एग्री-टेक, हेल्थ-टेक, स्पेस और एजुकेशन टेक्नोलॉजी की लाइव झलक देखने को मिलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें निवेशकों व उद्योगपतियों से सीधा संवाद करने का मंच प्रदान करना है। आम जनता के लिए तारीख 19 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक मेला खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक अंतिम प्रवेश (Last Entry) आम दर्शकों को मेले में प्रवेश केवल शाम 5:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश द्वार (Entry Gates) आम दर्शकों के लिए भैरों मार्ग पर गेट नंबर 3 और 4 तथा मथुरा रोड पर गेट नंबर 6 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सबसे नजदीकी स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (Blue Line) है, जो गेट नंबर 10 के बिल्कुल करीब है। भारी भीड़ से बचने के लिए इंद्रप्रस्थ या मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन का भी उपयोग किया जा सकता है निजी वाहनों से आने वाले दर्शकों के लिए भैरों मंदिर पार्किंग, ITPO बेसमेंट पार्किंग और भारत मंडपम की बेसमेंट पार्किंग (जहां लगभग 4,000 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं) उपलब्ध है। मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर सड़क किनारे पार्किंग सख्त वर्जित है
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







